फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Wells: 17 साल की एंड्रीवा ने गत चैंपियन स्वियातेक को हराया, इंडियन वेल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई

Sat, 15 Mar 2025 12:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स

सार

एंड्रीवा का सामना अब महिला एकल वर्ग में खिताब के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त अरिना सबालेंका से होगा। सबालेंका ने एक अन्य सेमीफाइनल पांचवीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज को 51 मिनट तक चले मुकाबले में 6-0, 6-1 से मात दी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की 17 साल की खिलाड़ी माइरा एंड्रीवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन पोलैंड की इगा स्वियातेक को हराकर बीएनपी परिबास ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। एंड्रीवा ने सर्द परिस्थितियों में स्वियातेक को 7-6 (1), 1-6, 6-3 से हराया और खिताबी मैच में प्रवेश कर लिया। नौवीं वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय एंड्रीवा 2001 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

अब सबालेंका से होगा सामना 
एंड्रीवा का सामना अब महिला एकल वर्ग में खिताब के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त अरिना सबालेंका से होगा। सबालेंका ने एक अन्य सेमीफाइनल पांचवीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज को 51 मिनट तक चले मुकाबले में 6-0, 6-1 से मात दी। सबालेंका ने इस तरह से कीज के पिछले 16 मैच से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगाकर उनसे ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। स्वियातेक के खिलाफ जीत के बाद एंड्रीवा ने कहा, मुझे नहीं पता कि मुझे इतना आत्मविश्वास कैसे महसूस हुआ। मैं बस यही सोच रही थी कि मैं टाईब्रेक खेलूं जैसे कि यह मेरे जीवन का अंतिम टाईब्रेक है। इसलिए मैं सिर्फ अपने शॉट्स खेल रही थी। मेरी सर्विस अच्छी थी और मैं आत्मविश्वास से भरी हुई थी। 
विज्ञापन

स्वियातेक का 10 मैच से चला आ रहा अभियान रोका 
एंड्रीवा ने टूर में अपनी जीत का सिलसिला 11 मैच तक पहुंचा दिया है। उन्होंने स्वियातेक का इंडियन वेल्स में पिछले 10 मैच से चला आ रहा विजय अभियान भी रोक दिया। रूस की खिलाड़ी ने पिछले महीने दुबई में अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीता था। वह तब डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई थीं। किम क्लाइस्टर्स भी 2001 में 17 साल की थीं जब वह इंडियन वेल्स के फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें