फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियामी ओपन: फिर फाइनल में बार्टी, मेदवेदेव बाहर, बातिस्ता और सिनेर के बीच सेमीफाइनल की जंग

Fri, 02 Apr 2021 08:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के रॉबर्टो बातिस्ता अगुट मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए। सातवीं वरीयता प्राप्त बातिस्ता ने क्वार्टर फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को 6-4,6-2 से शिकस्त देकर चौथी बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अब उनका सामना इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनेर से होगा। सिनेर कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को एक घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-4 से मात देकर पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

इटली के दूसरे खिलाड़ी : सिनेर मियामी में अंतिम चार में पहुंचने वाले इटली के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2017 में फैबियो फोगनिनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बने थे। यही नहीं सिनेर टूर्नामेंट के 36 साल के इतिहास में यहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाले आठवें किशोर खिलाड़ी हैं। वह राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के क्लब में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


दुबई का बदला लेना चाहेंगे बातिस्ता : सिनेर और बातिस्ता कॅरिअर में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। दोनों दो हफ्ते पहले दुबई ओपन में खेले थे जहां सिनेर ने बातिस्ता को मात दी थी। अब बातिस्ता उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगे।

बियांका भी जीती : महिलाओं के वर्ग में बियांका एंद्रेस्क्यू की अंतिम चार में पहुंच गई। कनाडा की आठवीं वरीयता प्राप्त बियांका ने स्पेन की सारा सोरीबेस को 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित किया। अब उनका सामना मारिया सकारी से होगा, जिन्होंने जापान की नाओमी ओसाका को बाहर का रास्ता दिखाया। बियांका और मारिया पहली बार एक-दूसरे से खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें