फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रोल में रोजर: सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बने स्विटजरलैंड टूरिज्म के ब्रांड एम्बेसडर

Thu, 01 Apr 2021 05:25 PM IST
Shashi Shashi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : twitter@rogerfederer
विज्ञापन

दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर नई भूमिका में नजर आएंगे।  20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके फेडरर ने इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। फेडरर को स्विटजरलैंड का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरर ने स्विस नेशनल टूरिजम बोर्ड के साथ लंबे समय का करार किया है। उनका टूरिज्स बोर्ड के साथ जुड़ने का मकसद देश में पर्यटन को बढ़ावा देना है। 

अब रोजर फेडरर स्विटजरलैंड टूरिज्म के साथ मिलकर वैश्विक तौर पर देश में पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर में पर्यटन के क्षेत्र में इसका व्यापक असर पड़ा है। 
विज्ञापन


स्विटजरलैंड टूरिज्म के कार्यकारी अधिकारी मार्टिन निगेदर के मुताबिक, देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोजर फेडरर उचित व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि देश और उसकी प्रकृति ने रोजर फेडरर के करियर में बेहतरीन योगदान दिया है। 

स्विटजरलैंड का टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने के बाद रोजर फेडरर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैंने हमेशा यही सोचा कि जब टेनिस कोर्ट पर कदम रखूं तो स्विटजरलैंड का प्रतिनिधित्व करूं। उन्होंने कहा कि जहां मेरा नाम जाए वहां देश का झंडा हो। मैं पिछले 22 साल से ऐसा कर रहा हूं जिस पर मुझे गर्व है, देश के टूरिज्म के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें