टोक्यो ओलंपिक चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के जर्मनी के खिलाड़ी एलेग्जेंडर ज्वेरव मेक्सिकन ओपन से बाहर हो चुके हैं। 24 वर्षीय ज्वेरव को बुधवार को चेयर अंपायर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और हिंसक होने के लिए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
टोक्यो ओलंपिक चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के जर्मनी के खिलाड़ी एलेग्जेंडर ज्वेरव मेक्सिकन ओपन से बाहर हो चुके हैं। 24 वर्षीय ज्वेरव को बुधवार को चेयर अंपायर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और हिंसक होने के लिए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया गया। गत चैंपियन ज्वेरव ने युगल स्पर्धा के प्री-क्वार्टरफाइनल में हार के बाद अंपायर पर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन
उन्होंने मैच के बाद पहले तो चेयर अंपायर के चेयर पर कई बार रैकेट से मारा और फिर अधिकारी को अपशब्द कहे। उन्हें उनके इस बर्ताव का खामियाजा भुगतना पड़ा। ज्वेरव ने मैच के बाद अपनी हरकत के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। लेकिन मैच के बाद एटीपी टूर्नामेंट के आयोजकों ने एकल स्पर्धा में दूसरे वरीय और गत चैंपियन को बाहर कर दिया।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और दिग्गज राफेल नडाल ने ज्वेरव के खिलाफ आयोजकों के फैसले का समर्थन किया है। जोकोविच जो खुद भी अंपायर की तरफ गैर इरादतन गेंद मारने के लिए यूएस ओपन 2022 से बाहर हो गए थे। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान और खेल की प्रतिस्पर्धा की वजह से कई बार खिलाड़ी अपना होश खो बैठते हैं। हालांकि, उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी ली है लेकिन मैं उसकी हरकत का समर्थन नहीं करता हूं।