टेनिस कोर्ट की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक मारिया शारापोवा डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं और उन पर प्रारंभिक जांच पूरी होने तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
5 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रूस की शारापोवा ने सोमवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान लिए गए डोप टेस्ट में नाकाम हो गई हैं और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि क्या सजा मिलेगीस लेकिन वह अपने इस बड़ी 'गलती' के लिए हर सजा भुगतने को तैयार हैं।
पूर्व नंबर वन खिलाड़ी का दावा है कि वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) के एक बदलाव ने उनका नुकसान करा दिया है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ (आईटीएफ) ने उन पर जांच पूरा होने तक खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है जो 12 मार्च से शुरू होगा।
शारापोवा को मेल्डोनियम नाम की दवा के सेवन का दोषी पाया है। वाडा ने इस साल अपने प्रतिबंधित दवाओं की सूची में कुछ और दवाओं को डाल दिया है जिसमें मेल्डोनियम भी शामिल है। टेनिस सुंदरी का कहना है कि वह इस दवा को 2006 से ले रही हैं लेकिन इस साल यह प्रतिबंधित दवाओं की सूची में आ गया।