फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laver Cup: हार के साथ खत्म हुआ रोजर फेडरर का करियर, नडाल के साथ बनाई थी जोड़ी

Sat, 24 Sep 2022 08:10 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Laver Cup : मैच के बाद रोजर फेडरर काफी भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसुओं की झलक नजर आ रही थी। टेनिस कोर्ट के बीच में खड़े में होकर उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
रोजर फेडरर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Laver Cup : दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के साथ टेनिस से संन्यास ले लिया। इस अंतिम टूर्नामेंट में फेडरर ने राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


मैच के बाद रोजर फेडरर काफी भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसुओं की झलक नजर आ रही थी। टेनिस कोर्ट के बीच में खड़े में होकर उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद नोवाक जोकोविच से मिले। इस दौरान राफेल नडाल भी फेडरर की विदाई के पलों को महसूस कर भावुक नजर आए।

फेडरर अपने पिछले पेशेवर मैच में पोलैंड के ह्यूबर्ट हूरकैज के खिलाफ विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में हार गए थे। वह घुटने की समस्या के कारण लंबे समय तक नहीं खेल पाए। फेडरर लेवर कप में एकल के मुकाबले में नहीं उतरेंगे।

वहीं 41 वर्षीय फेडरर ने कहा था, ''मुझे नहीं पता कि मैं अच्छे से खेल पाऊंगा या नहीं, लेकिन मैं कोशिश जरूर करूंगा। यह एक अलग अनुभव है। मैं उन्हें (नडाल) अपनी टीम में देखकर और उनके खिलाफ नहीं खेलकर खुश हूं।"

विज्ञापन


दूसरी ओर, नडाल ने कहा था कि वह अपने स्विस प्रतिद्वंद्वी के साथ एक "अविस्मरणीय" मैच की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''मेरे टेनिस करियर के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी अब खेल से अलग हो रहे हैं। यह क्षण मुश्किल होगा। मैं उनके साथ खेलने के लिए बहुत उत्साहित और आभारी हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें