फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटिल इस्नेर हॉपमैन कप से हटे

Fri, 04 Jan 2013 12:17 AM IST
पर्थ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुटने की चोट के कारण अमेरिका के जॉन इस्नेर ने हॉपमैन कप टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। इस्नेर पूरे सप्ताह घुटने की चोट से परेशान रहे और उन्होंने स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को के खिलाफ होने वाले सिंगल्स मैच से पहले अपना नाम वापस ले लिया। इस्नेर इस टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


उनके पहले जर्मनी की आंद्रिया पेत्कोविच भी रविवार को घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गई थीं। इस्नेर के हटने के बाद स्पेन ने ग्रुप ‘बी’ की शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली। हालांकि इस्नेर ने आस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें