फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपति और बोपन्ना की चुनौती टूटी

Fri, 04 Jan 2013 12:15 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई ओपन में लिएंडर पेस के पहले ही राउंड में बाहर हो जाने के बाद महेश भूपति और रोहन बोपन्ना का अभियान भी बृहस्पतिवार को थम गया। टॉप सीड भूपति और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनियल नेस्टर को निकोलस मोनरो और रेवेन क्लासेन की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


इसी तरह तीसरी सीड बोपन्ना  अमेरिका के अपने जोड़ीदार राजीव राम के साथ स्टानिस्लास वावरिंका और बी पेरी की जोड़ी से सुपर टाईब्रेकर तक चले मुकाबले में 6-0, 4-6, 1-10 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सिंगल्स मुकाबलों में भी भारत को निराशा हाथ्ा लगी और सोमदेव देववर्मन दूसरे राउंड में चेक गणराज्य के थामस बर्डिच से सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हार गए।

इसके साथ ही सिंगल्स में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। टूर्नामेंट में भारत की चुनौती अब केवल डबल्स में बच गई है जहां सोमदेव शुक्रवार को अपना किस्मत आजमाएंगे। अन्य मुकाबलों में सिंगल्स में तीसरी सीड मारिन सिलिच और पांचवीं सीड बेनोट पेरी ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिलिच ने उक्रेन के सर्जी स्टाखोवस्की को 4-6, 6-2, 6-3 से जबकि पैरी ने इस्राइल के डुडी सेला को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें