फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन वेल्स टेनिस: वीनस ने की सेरेना की छुट्टी, 15 महीने बाद आई थीं खेलने

Tue, 13 Mar 2018 08:46 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
वीनस और सेरेना - फोटो : file
विज्ञापन

पंद्रह माह बाद कोर्ट पर लौटीं सेरेना विलियम्स को इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में बड़ी बहन वीनस से हारकर बाहर होना पड़ा। 37 वरीय वीनस ने सेरेना को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। दोनों बहनों के बीच खेले गए पिछले चार मुकाबलों में वीनस की यह 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना पर पहली जीत है। 

विज्ञापन


सेरेना ने हालांकि दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ने के बाद अच्छा संघर्ष किया और मैच अंक भी बचाया लेकिन आखिरी गेमों में गलतियां कर बैठीं। वीनस ने छह ऐस लगाए और चार बार सेरेना की सर्विस तोड़ी। अब प्री क्वार्टर फाइनल में वीनस का सामना लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा से होगा, जिन्होंने जर्मनी की जूलिया को 6-3, 6-3 से मात दी। 

अन्य मैचों में कैरोलिन वोज्नियाकी ने आलियकसांद्रा को सांसोविच को 6-4, 2-6, 6-3 से और रूस की दारिया ने यूएस ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस को 6-4, 6-3 से पराजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरर चौथे दौर में

रोजर फेडरर - फोटो : file
पुरुष वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। रिकॉर्ड छठे खिताब पर निगाह लगाए बैठे 36 वर्षीय स्विस स्टार ने तीसरे दौर में फिलिप क्राजिनोविक को मात्र 58 मिनट में 6-2, 6-1 से हरा दिया। 

20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर अगले दौर में जेरेमी चार्डी से टकराएंगे जिन्होंने फ्रांस के एड्रियन मानरिनो को 7-5, 4-6, 6-1 से पराजित किया। अन्य मैचों में अमेरिका के टेलर ने स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को को 4-6, 6-2, 7-6(7/1) से, क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक ने रोबर्टो बदिस्ता को 6-1, 6-3 से और स्पेन के पाब्लो कैरेनो ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को 6-1, 7-5 से शिकस्त देकर चौथे दौर का टिकट कटाया।       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें