फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित यूएस ओपन क्वॉलिफायर के अंतिम दौर में

Fri, 23 Aug 2019 01:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sumit nagal
विज्ञापन

भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल पहली बार ग्रैंडस्लैम में प्रवेश के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने यूएस ओपन क्वॉलिफायर के दूसरे दौर में पीटर पोलांस्की को हराया। करियर की सर्वश्रेष्ठ 190वीं रैंकिंग पर काबिज नागल ने कनाडा के 192वें रैंकिंग वाले खिलाड़ी को 7-5, 7-6 से मात दी। 

विज्ञापन


नागल ने आक्रामक शुरुआत करते हुए दूसरे गेम में पोलांस्की की सर्विस तोड़ी, लेकिन वह अपनी सर्विस बरकरार नहीं रख सके। नागल ने हालांकि दो बार पोलांस्की की सर्विस तोड़कर पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में भी मुकाबला बराबरी का रहा और टाईब्रेकर तक खिंचा। नागल ने दबाव का डटकर सामना करते हुए जीत दर्ज की। अब उनका सामना ब्राजील के जोओ मेनेजेस से होगा। 

पिछले साल नागल ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन क्वॉलिफायर खेले थे, लेकिन एक भी जीत दर्ज नहीं कर सके थे। इस बीच भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को कठिन ड्रॉ मिला है, जिन्हें पहले दौर में सिनसिनाटी ओपन चैम्पियन डेनिल मेडवेडेव से खेलना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें