फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीएफ ने आईटा की दलीलों को स्वीकारा, भारत-पाक डेविस कप टाई दो महीने आगे बढ़ा

Fri, 23 Aug 2019 09:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आईटीएफ ने आईटा की दलीलों को स्वीकार कर लिया फैसला
  • दो माह बाद सुरक्षा व्यवस्था का फिर लिया जाएगा जाएजा
विज्ञापन
डेविस कप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ (आईटीएफ) ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच इस्लामाबाद में होने वाले एशिया-ओसियाना ग्रुप-1 डेविस कप टाई को नवंबर माह तक आगे बढ़ा दिया है। भारतीय टेनिस संघ (आईटा) की दलीलों को स्वीकार करते हुए आईटीएफ के डेविस कप कमेटी ने स्वतंत्र सुरक्षा सलाहकारों से जांच कराने के बाद यह फैसला लिया है। टाई की नई तिथि की घोषणा नौ सितंबर तक आईटीएफ की ओर से की जाएगी। हालांकि आईटीएफ ने टाई को तटस्थ स्थान पर कराने का फैसला नहीं लिया है, लेकिन यह जरूर साफ किया है कि दो माह बाद भी सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिए जाने के बाद ही आयोजन पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


आईटा ने आईटीएफ से 14 व 15 सितंबर को इस्लामाबाद में होने वाले इस टाई को किसी तटस्थ स्थान पर या फिर इसे आगे बढ़ाने की गुजारिश की थी। आईटा ने भारत और पाकिस्तान के बीच बने ताजा हालातों को ध्यान में रखते हुए यह गुहार लगाई थी। टीम के कप्तान महेश भूपति ने भी आईटा को लिखा था कि सुरक्षा कारणों के चलते खिलाड़ी पाकिस्तान जाने से कतरा रहे हैं। 

आईटीएफ ने मामलो को डेविस कप कमेटी को भेज दिया था। जिसने मामले की गंभीरता को समझा और सुरक्षा सलाहकारों की रिपोर्ट के आधार पर इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया। आईटीएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में यह फैसला लिया गया है। उनके लिए खिलाडिय़ों, ऑफिशियल्स और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। टाई की नई तिथियां नौ सितंबर तक घोषित की जाएंगी, लेकिन इस दौरान पाकिस्तानन में स्थितियों की समीक्षा जारी रखी जाएगी। डेविस कप कमेटी की ओर से टाई कराने से पहले एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें