फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ करिश्मा, कोरिया से हारा भारत

Sun, 03 Feb 2013 11:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसकी उम्मीद थी आखिर वही हुआ। तीसरे दर्जे की भारतीय टीम रविवार को आरके खन्ना स्टेडियम में कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन


पहले रिवर्स सिंगल्स में कोरियाई नंबर वन यांग जियांग सुक के हाथों रंजीत मुरगेसन की हार के साथ ही भारत की हार तय हो गई। लेकिन औचित्यहीन अंतिम रिवर्स सिंगल्स में विजयंत मलिक पहली बार डेविस कप खेल रहे जी सुंग नाम से भी आसानी से हार गए। 1-4 से मिली इस हार के साथ भारत को अब इंडोनेशिया से ग्रुप-1 का रेलीगेशन प्ले ऑफ खेलना होगा। यह मुकाबला अप्रैल में भारत में ही खेला जाएगा। यहां हारे तो भारत ग्रुप-2 में रेलीगेट हो जाएगा।

टॉप खिलाड़ियों के विद्रोह के कारण मिली इस हार के लिए भारतीय कप्तान एसपी मिश्रा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज करने वाली टीम के सदस्यों को जिम्मेदार करार दिया। मिश्रा के मुताबिक पेस, भूपति, बोपन्ना भारतीय टेनिस का भविष्य नहीं हैं।
विज्ञापन


आईटा ने विवाद को और उलझाया
आईटा ने रविवार की शाम विद्रोही खिलाड़ियों से बात करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज दीपक वर्मा की अगुआई में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। यह कमेटी खिलाड़ियों से बात कर चार माह के अंदर अपनी रिपोर्ट आईटा को देगी।

आईटा के सीईओ हिरोनमॉय चटर्जी ने बताया कि एक्जीक्यूटिव कमेटी की ओर से गठित इस कमेटी के बाकी दो सदस्यों में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव एमसी गुप्ता और पूर्व डेविस कप कप्तान नरेश कुमार शामिल हैं। चटर्जी के मुताबिक अप्रैल माह में खिलाड़ियों की मौजूदगी पुख्ता करने के लिए कमेटी अपने इंतरिम रिपोर्ट दे देगी। इसी को आधार बनाकर खिलाड़ियों को लिखित में उनकी मांगें मानने की गारंटी देते हुए उनसे चयन की उपलब्धता पूछी जाएगी।
विज्ञापन


कमेटी 22 फरवरी को पहली बार खिलाड़ियों से बात करेगी। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि खिलाड़ी इस कमेटी के समक्ष पेश होंगे या नहीं। आईटा कप्तान एसपी मिश्रा और कोच जीशान अली पर भी बात में निर्णय लेगी। खिलाड़ियों ने कोच के लिए आईटा को संदीप, गौरव व बलराज के नाम दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें