फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के दौरान गिर पड़े थे फेडरर, संन्यास लेने से किया इनकार

Sat, 09 Jul 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : Reuters
विज्ञापन
विंबलडन टेनिस ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद 35 वर्षीय रोजर फेडरर ने कहा कि वह अगले साल फिर खिताब के लिए दावा ठोंकेंगे और उनकी फिलहाल संन्यास की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


सात बार के चैंपियन फेडरर सेमीफाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक से पराजित हो गए थे। स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं लेकिन उन्होंने अपना अंतिम ग्रैंड स्लैम चार साल पहले 2012 में यहीं पर जीता था।

मुकाबले के दौरान वह अपने से नौ साल छोटे खिलाड़ी मिलोस राओनिक के सामने अंतिम सेट में कोर्ट पर गिर पड़े थे। हार के बाद माना जा रहा था कि फेडरर गुडबाय कह देंगे लेकिन उन्होंने कहा, "मैं आपको स्पष्ट बता दूं कि मैं फिर सेंटर कोर्ट पर वापसी करूंगा। मैं यह नहीं सोच रहा हूं कि यह मेरा अंतिम विंबलडन है।"
विज्ञापन



यदि फेडरर रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंच जाते तो 1974 में 39 साल के केन रोसवेल के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज फाइनलिस्ट होते। वह शुक्रवार को अपने 10वें विंबलडन सेमीफाइनल में हार गए। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दो सेट से पिछड़ने के बाद पांच सेट के मुकाबले में मरिन सिलिच को हराया था।

फेडरर करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। फ्रेंच ओपन में वह चोटिल होने के कारण नहीं उतर सके थे और इससे 1999 से उनका ग्रैंड स्लैम में लगातार 65 बार खेलने का सिलसिला भी टूटा था। वह इस साल अपना 88वां खिताब नहीं जीत सके और सन 2000 के बाद करियर में कभी उनका इतना खराब दौर नहीं रहा है।

विंबलडन में आने से पहले स्टुटगार्ट और हाले में भी उन्हें ग्रासकोर्ट पर सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी थी जबकि ग्रासकोर्ट उनकी पसंदीदा सतह भी रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें