फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: 22 वर्षीय सितसिपास ने रचा इतिहास, ज्वेरेव को हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे

Fri, 11 Jun 2021 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पांचवें वरीय सितसिपास ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से हरा दिया। सितसिपास ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीस के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। पांचवें वरीय सितसिपास ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से हरा दिया। सितसिपास ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच का यह मुकाबला तीन घंटे 35 मिनट तक चला। अब खिताबी मुकाबले में सितसिपास का सामना नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

विज्ञापन


बता दें कि सितसिपास ने दूसरे वरीय दानिल मेदवेदेव को 6-3, 7-6 (3), 7-5 से हराकर चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले ज्वेरेव ने 46वी रैंकिंग के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-4, 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। ज्वेरेव तीसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 
 

 

नडाल के बाद यह कमाल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी 

विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल नडाल के बाद फ्रेंच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले सितसिपास सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। सितसिपास ने यह कमाल 22 साल 305 दिन की उम्र में किया है। वहीं, नडाल ने साल 2008 में यह कमाल 22 साल पांच दिन की उम्र में किया था। 
 

 

फाइनल में पहुंचने के बाद आंखों में आंसू
अपने पहले ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने के बाद सितसिपास के आंखों में आंसू आ गए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें