फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फुटबॉलर मेसी नंबर वन तो विराट कोहली सौवें नंबर पर

Wed, 12 Jun 2019 08:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में रोनाल्डो दूसरे और नेमार तीसरे स्थान पर 
-8.81 अरब की कमाई के साथ लियोनल पहली बार शीर्ष पर
-कोहली 1.73 अरब, रोनाल्डो 7.56 अरब, नेमार 7.28अरब
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनल मेसी दुनिया भर के एथलीटों में 2019 में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले साल दूसरे नंबर पर रहे मेसी फोर्ब्स की सूची में पहली बार 127 मिलियन डॉलर (करीब 8.81 अरब रुपये) के साथ शीर्ष पर हैं। पिछले साल पहले नंबर पर रहने वाले मुक्केबाज क्लॉयड मेवेदर शीर्ष सौ से बाहर हो गए हैं। मेसी के कड़े प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 109 मिलियन डॉलर (करीब 7.56 अरब रुपये) के साथ दूसरे और ब्राजील के स्टार नेमार 105 मिलियन डॉलर (करीब 7.28 अरब रुपये) के साथ तीसरे नंबर पर हैं। यह पहला मौका है जब शीर्ष तीन स्थानों पर फुटबॉलरों ने कब्जा किया है। 

विज्ञापन

कोहली एकमात्र क्रिकेटर

virat kohli
भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे साल शीर्ष सौ खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र क्रिकेटर और भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि इस बार उन्हें 16 स्थान का नुकसान हुआ है और वह सौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले साल वह 83वें स्थान पर थे। इस बार उनकी कुल कमाई 25 मिलियन (करीब 1.73 अरब रुपये) हैं। इनमें से उन्हें सैलेरी से करीब 27.75 करोड़ और करार और विज्ञापन से 1.45 अरब की कमाई होती है। वह 2017 में 89वें नंबर पर थे।   

 

सेरेना एकमात्र महिला

Serena Williams
शीर्ष सौ की सूची में दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स एकमात्र महिला हैं। उनकी कुल कमाई 29.2 मिलियन (करीब 2.02 अरब रुपये) है। पिछले साल इस सूची में कोई महिला खिलाड़ी नहीं थी। 


 

फेडरर पांचवें नंबर

roger federer
बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर शीर्ष दस में एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं। वह 93.4 मिलियन (करीब 6.48 अरब रुपये) के साथ पांचवें, लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल 35 मिलियन (करीब 2.42 अरब रुपये) के साथ 37वें और नोवाक जोकोविच 50.6 मिलियन (करीब 3.51 अरब रुपये) की कमाई के साथ 17वें स्थान पर हैं। जापान के केई निशिकोरी 37.3 मिलियन (करीब 2.58 अरब रुपये) की कमाई के साथ 35वें नंबर पर हैं। 

वुड्स 11वें नंबर पर है

टाइगर वुड्स
शानदार वापसी करने वाले गोल्फर टाइगर वुड्स 63.9 मिलियन (करीब 4.43 अरब रुपये) 11वें, पांच बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन 55 मिलियन (करीब 3.81 अरब रुपये) 13वें नंबर पर हैं। 
 
 









 
विज्ञापन

सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष दस खिलाड़ी

Cristiano Ronaldo Bugatti
खिलाड़ी खेल कुल आय 
लिओनेल मेसी फुटबॉल 127 मिलियन (करीब 8.81 अरब रुपये)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल 108 मिलियन (करीब 7.56 अरब)
नेमार फुटबॉल 105 मिलियन (करीब 7.28 अरब)
कैनेलो अल्वारेज मुक्केबाज 94 मिलियन (करीब 6.52 अरब)
रॉजर फेडरर टेनिस 93.4 मिलियन (करीब 6.48 अरब)
रसेल विल्सन फुटबॉल 89.5 मिलियन (करीब 6.21 अरब)
आरोन रॉजर्स फुटबॉल 89.3 मिलियन (करीब 6.19 अरब)
लीब्रॉन जेम्स बास्केटबॉल 89 मिलियन (करीब 6.17 अरब)
स्टीफन करी बास्केटबॉल 79.8 मिलियन (करीब 5.53 अरब)
केविन ड्यूरेंट बास्केटबॉल 65.4 मिलियन (करीब 4.53 अरब)
(नोट : राशि भारतीय मुद्रा में है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें