भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे साल शीर्ष सौ खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र क्रिकेटर और भारतीय खिलाड़ी हैं। हालांकि इस बार उन्हें 16 स्थान का नुकसान हुआ है और वह सौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले साल वह 83वें स्थान पर थे। इस बार उनकी कुल कमाई 25 मिलियन (करीब 1.73 अरब रुपये) हैं। इनमें से उन्हें सैलेरी से करीब 27.75 करोड़ और करार और विज्ञापन से 1.45 अरब की कमाई होती है। वह 2017 में 89वें नंबर पर थे।
शीर्ष सौ की सूची में दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स एकमात्र महिला हैं। उनकी कुल कमाई 29.2 मिलियन (करीब 2.02 अरब रुपये) है। पिछले साल इस सूची में कोई महिला खिलाड़ी नहीं थी।
बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर शीर्ष दस में एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं। वह 93.4 मिलियन (करीब 6.48 अरब रुपये) के साथ पांचवें, लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल 35 मिलियन (करीब 2.42 अरब रुपये) के साथ 37वें और नोवाक जोकोविच 50.6 मिलियन (करीब 3.51 अरब रुपये) की कमाई के साथ 17वें स्थान पर हैं। जापान के केई निशिकोरी 37.3 मिलियन (करीब 2.58 अरब रुपये) की कमाई के साथ 35वें नंबर पर हैं।
शानदार वापसी करने वाले गोल्फर टाइगर वुड्स 63.9 मिलियन (करीब 4.43 अरब रुपये) 11वें, पांच बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन 55 मिलियन (करीब 3.81 अरब रुपये) 13वें नंबर पर हैं।
Cristiano Ronaldo Bugatti
| खिलाड़ी |
खेल |
कुल आय |
| लिओनेल मेसी |
फुटबॉल |
127 मिलियन (करीब 8.81 अरब रुपये) |
| क्रिस्टियानो रोनाल्डो |
फुटबॉल |
108 मिलियन (करीब 7.56 अरब) |
| नेमार |
फुटबॉल |
105 मिलियन (करीब 7.28 अरब) |
| कैनेलो अल्वारेज |
मुक्केबाज |
94 मिलियन (करीब 6.52 अरब) |
| रॉजर फेडरर |
टेनिस |
93.4 मिलियन (करीब 6.48 अरब) |
| रसेल विल्सन |
फुटबॉल |
89.5 मिलियन (करीब 6.21 अरब) |
| आरोन रॉजर्स |
फुटबॉल |
89.3 मिलियन (करीब 6.19 अरब) |
| लीब्रॉन जेम्स |
बास्केटबॉल |
89 मिलियन (करीब 6.17 अरब) |
| स्टीफन करी |
बास्केटबॉल |
79.8 मिलियन (करीब 5.53 अरब) |
| केविन ड्यूरेंट |
बास्केटबॉल |
65.4 मिलियन (करीब 4.53 अरब) |
(नोट : राशि भारतीय मुद्रा में है)