फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी पर लगा 5 साल का प्रतिबंध

Wed, 25 Dec 2013 05:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक आपने क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और फिक्सिंग में शामिल क्रिकेटरों पर बैन की बातें सुनी होंगी लेकिन अब टेनिस में भी एक खिलाड़ी को खेलने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्पेन के टेनिस खिलाड़ी गुइलेरमो ओलासो को मैच फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद पांच साल का प्रतिबंध और 25,000 डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

बिलबाओ के 25 वर्षीय खिलाड़ी को यूनिफार्म टेनिस भ्रष्टाचार निरोधक कार्यक्रम के तहत तीन अपराधों का दोषी पाया गया है।

टेनिस इंटीग्रिटी यूनिट के प्रवक्ता ने कहा कि यह अपराध उन्होंने 2010 में किया। उन्होंने कहा,"पांच साल का प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू होता है और अब ओलासो पेशेवर टेनिस की मान्य ईकाइयों द्वारा आयोजित या मान्य किसी टूर्नामेंट या प्रतिस्पर्धा में भाग नहीं ले सकेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में 236वें नंबर के ओलासो ने फ्यूचर्स टूर पर 10 खिताब जीते हैं लेकिन मुख्य एटीपी टूर पर सिर्फ तीन बार खेले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें