फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर, मरे और सेरेना अगले राउंड में

Wed, 16 Jan 2013 12:06 AM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलियन ओपन में स्टार खिलाड़ी पहले राउंड में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अपने अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। साल के पहले ग्रैंड स्लैम में जहां एक ओर पुरुषों में रोजर फेडरर और एंडी मरे अगले राउंड में पहुंच गए। वहीं महिलाओं में सेरेना विलियम्स, विक्टोरिया अजारेंका और पेत्रा क्वितोवा ने दूसरे राउंड में जगह बनाई।  
विज्ञापन


रिकॉर्ड 17वीं बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने फ्रांस के बेनाट पियरे को सीधे सेटों में 6-2, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। रोड लेवर एरिना पर स्विस स्टार ने पियरे को हराने में एक घंटे और 23 मिनट लिए। इसके साथ ही फेडरर ने अपने पांचवें आस्ट्रेलियन ओपन खिताब की ओर आसानी से कदम बढ़ा दिए। अगर फेडरर इस बार खिताब जीत जाते हैं तो आस्ट्रेलिया के राय इमरसन के बाद यह कारनामा करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी होंगे। लगातार 53वीं बार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे फेडरर ने अपना पहला मेलबर्न खिताब 2004 में जीता था। मरे ने हालैंड के रोबिन हास को 6-3, 6-1, 6-3 से हराया।

महिलाओं में कैलेंडर वर्ष ग्रैंडस्लैम पूरा करने की कोशिश में जुटी सेरेना विलियम्स ने चोट लगने के बावजूद अमेरिकी स्टार एडिना गालोविट्स को 6-0, 6-0 से हराया। वर्ष 1988 के बाद पहली बार एक ही साल में चारों ग्रैंड स्लैम जीतने का करिश्मा करने में जुटी सेरेना को मैच में 19 मिनट के भीतर दाहिने टखने में चोट लग गई। जीत के बाद उसने कहा कि उसे दर्द और सूजन महसूस हो रही है और उसे एक्स रे कराना पड़ सकता है।
विज्ञापन


उसने हालांकि कहा कि वह अगले दौर में जरूर खेलेगी। गत चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने दूसरे मैच में रोमानिया की मोनिका निकुलेस्कू को मात दी। उसने यह मुकाबला 6-1, 6-4, से जीता। दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी कैरोलीन वोज्नियास्की ने जर्मनी की सेबिने लिसिकी को हराया। पूर्व विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने नादिया पेत्रोवा को 6-2, 6-0 से हराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें