ऑस्ट्रिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी डॉमिनिक थिएम रियो ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने स्पेन के जाउमे मुनार को 6-7 (5), 6-4, 6-4 से मात दी। दोनों के बीच यह मुकाबला दो घंटे 41 मिनट तक चला। अगले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त थिएम का मुकाबला इटली के गिआनलुका मगेर से होगा। इस जीत के साथ ही थिएम एटीपी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए।