फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: थिएम ने दी खिताब की दस्तक, सेचिनातो को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Fri, 08 Jun 2018 11:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोमिनिक थिएम
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने इटली के मार्को सेचिनातो का स्वप्निल सफर खत्म करते हुए शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सातवीं वरीय थिएम ने 7-5, 7-6, 6-1 से जीत हासिल की। 1995 में थामस मस्टर के बाद वह किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई हैं। थिएम का फाइनल में दस बार के चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से मुकाबला होगा।

विज्ञापन


लगातार तीसरा फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल खेल रहे थिएम ने माना कि दूसरे सेट में कड़ा मुकाबला हुआ जब पांच सेट प्वाइंट के बाद जीत मिली। थिएम का नडाल (3-6) और डेल पोत्रो (0-4) दोनों के खिलाफ रिकॉर्ड खराब है लेकिन एक बात उनका मनोबल बढ़ा सकती है कि इस सीजन में अगर किसी ने क्लेकोर्ट पर नदाल को हराया है तो वह थिएम ही हैं। 
 
क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराने वाले थिएम ने इटली के मार्को की पहले ही गेम में सर्विस ब्रेक की। पहले सेट के छठे गेम तक ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी का दबदबा रहा था लेकिन आठवें गेम में मार्को ने ब्रेक लेकर पलटवार किया और 5-4 से आगे हो गए लेकिन अगले तीन गेम जीतकर थिएम ने 46 मिनट में सेट जीत लिया। दूसरा सेट टाईब्रेकर तक खिंचा लेकिन तीन सेट प्वाइंट अर्जित करने के बाद इटली के खिलाड़ी ने मौका गंवा दिया। तीसरे सेट में थिएम ने डबल ब्रेक के साथ 5-0 की बढ़त बना ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेचिनातो को मिलेगा रैंकिंग में फायदा  

मार्को सेचिनातो
दुनिया में 72वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मार्को सेचिनातो ने सेमीफाइनल तक के अपने सफर में तीन वरीय खिलाड़ियों को हराया। सेचिनातो ने इससे पहले रोलां गैरों में एक भी मैच नहीं जीता था लेकिन इस बार अंतिम चार खिलाड़ियों में शामिल होने में सफल रहे।

उन्होंने पाब्लो कैरेनो बस्ता और डेविड गोफिन के अलावा 12 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच को बाहर किया। सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण सेचिनातो को रैंकिंग में फायदा होगा वह अगले हफ्ते शीर्ष तीस खिलाड़ियों में पहुंच जाएंगे। दो साल पहले मैच फिक्सिंग प्रकरण के चलते सेचिनातो का करियर डांवाडोल हो गया था लेकिन बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।  

डोमिनिक थिएम ने कहा, 'दूसरे सेट में मिली जीत अहम रही। निश्चित रूप से वह काफी नजदीकी टाईब्रेकर रहा था। मैंने 6-4 पर एक आसान वॉली गंवाई थी। अब मैं फाइनल में ताजा दम होकर पूरी ताकत के साथ उतरूंगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें