रूस की मारिया शारापोवा और वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच ने क्रमश: महिला और पुरुषों का चाइना ओपन खिताब जीता।
शारापोवा ने फाइनल में पेत्रा क्वितोवा को 6-4, 2-6, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ही शारापोवा वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर दो पर पहुंच गई।
वहीं, पुरुषों के फाइनल में टॉप सीड जोकोविच ने थामस बर्डिच पर 6-0, 6-2 से जीत दर्ज कर खिताब जीता। जोकोविच ने बर्डिच को हराने में महज 66 मिनट लिए। बर्डिच का यह पांचवां चाइना ओपन खिताब है।
शारापोव को क्वितोवा पर जीत दर्ज करने में दो घंटे और 28 मिनट लगे। जीत के बाद शारापोवा ने कहा, "यह बेहद शानदार मुकाबला था। दूसरे सेट में क्वितोवा काफी आक्रामक लगी लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी। मैंने सोचा कि मैं इसके बाद भी वापसी कर सकती हूं।"