फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: जोकोविच-फेडरर के बीच हो सकती है खिताबी टक्कर, हालेप बाहर

Fri, 25 Jun 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • जोकोविच-फेडरर के बीच हो सकती है फाइनल की जंग
  •  सिमोना हालेप पिंडली में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर
विज्ञापन
फेडरर-जोकोविच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर को शुक्रवार को जारी विंवलडन ड्रॉ में अलग-अलग हाफ में रखा गया है। इसका मतलब यह है कि दोनों दिग्गजों का सामना फाइनल में ही हो सकता है। इस टूर्नामेंट का पिछला फाइनल 2019 में इन्हीं दोनों खिलाड़ियों के बीच खेला गया था जहां जोकोविच पांचवीं बार इसके चैंपियन बने थे। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। जोकोविच यहां लगातार तीसरे खिताब के साथ 20वां ग्रैंडस्लैम जीत कर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी करना चाहेंगे।

विज्ञापन


महिलाओं में 2019 की चैंपियन सिमोना हालेप ने ड्रा जारी होने से कुछ समय पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज यह टेनिस खिलाड़ी इससे पहले बाएं पैर की पिंडली की चोट के कारण को फ्रेंच ओपन से भी हट गई थीं। उनके चोट से नहीं उबरने के कारण डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल दो महिला खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। रैंकिंग में दूसरे पायदान की खिलाड़ी नाओमी ओसाका पहले ही नाम वापस ले चुकी हैं।

विज्ञापन

पुरुषों में भी शीर्ष पांच रैंकिग में से दो खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज नडाल और पांचवें स्थान पर काबिज डोमिनिक थीम इस बार चुनौती पेश नहीं करेंगे। महिलओं के क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एश्ले बार्टी का सामना पांचवीं वरीयता की खिलाड़ी बियांका एंड्रीस्कु जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना का सामना छठी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स से हो सकता है। दूसरी वरीयता प्राप्त आर्य सबलेंका के सामने इगा स्विएटेक की चुनौती हो सकती है तो वहीं चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन का सामना आठवीं वरीयता की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा से हो सकता है।

पुरुषों में शीर्ष हाफ में पहली वरीयता प्राप्त जोकोविच को अंतिम आठ में पांचवीं वरियता प्राप्त आंद्रे रूब्लेव तो वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रेंच ओपन उपविजेता स्टेफानोस सितसिपास को आठवीं वरीयता वाले रोबर्टो बॉतिस्ता आगुत की चुनौती का सामना करना पड़ सकता हैं। ड्रॉ के अन्य हाफ में दूसरी वरीयता दानिल मेदवेदेव के सामने क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त दिग्गज फेडरर की चुनौती हो सकती है। चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सातवीं वरीयता वाले मातेओ बेरेतिनी से आमना-सामना हो सकता है। दो बार के चैंपियन एंडी मर्रे 24वीं वरीयता प्राप्त निकोनोज बासिलशिविली के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेंगे। महिलाओ में दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा 2017 की यूएस ओपन चैम्नियन स्लोआने स्टीफंस के खिलाफ पहले दौर में खेलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें