फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US OPEN 2019 से हटे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, बीच मैच लिया फैसला

Mon, 02 Sep 2019 10:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चोटिल जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गतविजेता नोवाक जोकोविच रिटायर हर्ट होकर यूएस ओपन 2019 से बाहर हो गए। सर्बिया के इस खिलाड़ी के एकाएक बाहर होने से स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए। 23वें नंबर के खिलाड़ी वावरिंका अब क्वार्टर फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव का सामना करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को राउंड ऑफ 16 में खेले गए इस मुकाबले के चौथे दौर के मैच के बीच में ही नोवक ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया। दरअसल मैच के दौरान जोकोविच चोटिल हो गए थे, उनके कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद कोर्ट पर फिजियो को बुलाया गया, जिनसे जोकोविच की चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि वह आगे नहीं खेल पाएंगे। जोकोविच जब चोटिल हुए तब मैच के दो सेट खेले जा चुके थे और तीसरे सेट खेला जा रहा था। 



नोवाक जोकोविच को हाल ही में सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में रूसी टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव से हार का सामना करना पड़ा थ। इसके बाद जोकोविच इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले जबरदस्त तरीके जीते भी, लेकिन चौथे दौर के इस मैच में उन्हें चोटिल होने के कारण हटना पड़ा। हालांकि इस मैच में वावरिंका ने जोकोविच पर बढ़त हासिल कर ली थी और उन्होंने 6-4, 7-5 से दो सेट जीत लिया थे। तीसरे सेट में भी वावरिंका 2-1 से आगे चल रहे थे कि तभी जोकोविच ने कंधे में चोट लगने के कारण मैच से हटने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें