फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

covid-19: रोजर फेडरर ने जीता दिल, कोरोना से लड़ने के लिए दान किए 10 लाख डॉलर

Thu, 26 Mar 2020 12:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ अब पूरी दुनिया एक हो चुकी है। इस जानलेवा बीमारी से पार पाने के लिए हर कोई अपने-अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में महान टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने अपने देश के लोगों के लिए 10 लाख डॉलर से अधिक राशि दान की। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन और उनकी पत्नी ने बुधवार को इस संकट से निबटने के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक (लगभग 10 लाख 20 हजार डॉलर) की धनराशि दी है। 

विज्ञापन



 

38 वर्षीय रोजर फेडरर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय है और किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। मिर्का और मैंने ने निजी तौर पर स्विट्जरलैंड के सबसे कमजोर परिवारों के लिए 10 लाख स्विस फ्रैंक दान करने का फैसला किया है।'

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित देशों में स्विटरजरलैंड नौवें नंबर है। इस देश में लगभग 9 हजार लोग कोविड-19 से बीमार हैं। सोमवार तक 86 लोगों की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें