फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी के कपड़े उतरवाने की शिकायत

Sat, 02 Feb 2013 08:08 PM IST
इंदौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक मॉल में चोरी के आरोप में राष्ट्रीय महिला टेनिस खिलाड़ी के कपड़े उतरवाकर जांच करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित टेबल टेनिस खिलाडी की मां ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उपमा राय से इस मामले की शिकायत की है। खिलाडी की मां ने साथ ही इंदौर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक आईजी अनुराधा शंकर पर भी शिकायत दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस मामले में आईजी अनुराधा शंकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद अवैधानिक सुरक्षा एजेंसियों को 24 घंटे के भीतर इंदौर रेंज में तैनात सभी गार्डों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के सभी थाना प्रभारियो को सुरक्षा एजेंसियों की लाइसेंस की जांच कर 15 फरवरी तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।

वही मामले की जांच कर रहे विजयनगर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने मॉल में जांच के नाम पर निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा टेबल टेनिस की इस 15 वर्षीया राष्ट्रीय खिलाड़ी के कपड़े उतरवाने के कृत्य को गंभीरता से लेते हुए इस एजेंसी के ऑफिस को कल सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें