फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी टेनिस स्टार ब्रायन बंधु अगले साल लेंगे संन्यास, ओलंपिक में जीत चुके हैं गोल्ड

Thu, 14 Nov 2019 05:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका की टेनिस स्टार जोड़ी ब्रायन बंधु अगले साल खेल से संन्यास लेंगे। बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन डबल्स में टेनिस इतिहास के बेहतरीन जोड़ियों में शुमार किए जाते हैं। 41 वर्षीय जुड़वा भाईयों ने कहा कि वे अगले साल यूएस ओपन में हिस्सा लेने के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे।

विज्ञापन


ब्रायन बंधु ने यूएस ओपन में ही 1995 में पहली बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेला था। दोनों भाईयों ने अब तक रिकॉर्ड 118 टूर्नामेंट जीते हैं। इनमें 16 ग्रैंड स्लैम भी शामिल हैं। उन्होंने 2012 लंदन ओलिंपिक में स्वर्ण पदक भी जीता था। 

बॉब ब्रायन ने कहा कि हमने तय किया कि अब अपने दिमाग को आराम देना है। हमारा बेहतरीन सफर रहा है। हम स्वस्थ होने के साथ इस सफर को समाप्त करना चाहते हैं। हम अभी भी टाइटल जीतने के लिए खेल सकते हैं।’ दोनों भाई पहली बार 2003 में डबल्स में नंबर एक बने थे। दोनों 438 सप्ताह तक पहले स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें