भारत के रोहन बोपन्ना और महेश भूपति की जोड़ी रोम मास्टर्स पुरुष डबल्स टेनिस खिताब जीतने से चूक गई।
फाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला अमेरिका के माइक और बॉब ब्रायन की जोड़ी से था। लेकिन इस खिताबी भिड़ंत में भूपति-बोपन्ना अपनी चुनौती नहीं रख पाई और उसे सीधे सेटों में 2-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
खिताबी जंग में हार के बावजूद उन्हें 76,060 यूरो की ईनामी राशि के अलावा दोनों को 600-600 रैंकिंग प्वाइंट भी मिलेंगे।
जबकि महिला सिंगल्स का खिताब विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को 6-1, 6-3 से हराकर जीता।