साकेत मायनेनी ने शुक्रवार को कजाखस्तान के एलेक्सांद्र नेदोवयेसोव को 4-6, 6-4, 6-4 से मात देकर बंगलूरू ओपन एटीपी चैलेंजर के फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताब के लिए शनिवार को साकेत का सामना हमवतन प्रजनेश से होगा, जिन्होंने कनाडा के ब्रेंडन शनूर को 6-4, 6-1 से पराजित किया।
बता दें कि गुरूवार को साकेत मायनेनी ने 150,000 डालर इनामी राशि के एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हमवतन सुमित नागल को 6-4, 6-4 हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया था। मायनेनी ने नागल को सीधे सेटों में हराया था। क्वार्टरफाइनल में मिली हार के बाद सुमित नागल का बेंगलुरू ओपन खिताब बरकरार रखने का सपना चकनाचूर हो गया था।