फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया मिर्जा बनीं मां, ट्विटर यूजर्स ने नाम रखने के लिए भेजा योगी आदित्यनाथ को न्योता

Tue, 30 Oct 2018 12:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
विज्ञापन

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की जिंदगी में मंगलवार को सबसे खुशनुमा पल आया जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सानिया के पति पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक ने ट्विटर के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी। उन्होंने साथ ही बताया कि बेटा और मां दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


मलिक ने ट्वीट किया, 'बताते हुए बेहद उत्साहित हूं, लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूत हैं। अलहमदुल्लाह। आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।' शोएब ने आखिर में हैशटैग लगाते हुए लिखा, बेबी मिर्जा मलिक।

 

याद हो कि सानिया और शोएब की शादी साल 2010 में हुई थी। यह उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। शायद इसी बात को बताते हुए शोएब ने आखिर में बेबी मिर्जा मलिक लिखा है। 
विज्ञापन


शादी के वक्त भी सानिया को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था क्योंकि उनके पति पाकिस्तानी हैं। लेकिन वह हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी रहीं।

हालांकि, ट्विटर पर सानिया के बेटे के जन्म की खुशी तो मनाई जा रही है, लेकिन कुछ लोग खिंचाई भी करने से कतरा नहीं रहे हैं। कुछ यूजर्स ने सानिया के बेटे के नामकरण के लिए योगी आदित्यनाथ को बुलावा भेजा है। दरअसल, इलाहबाद का नाम बदलने के बाद योगी आदित्यनाथ को लेकर कई मीम्स बनाए गए और इसी कड़ी में सानिया मिर्जा के बेटे के नामकरण की बातें भी चलने लगी हैं। 
विज्ञापन

































 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें