फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार किर्गियोस ने एटीपी प्रमुख को क्यों 'आलू' कहकर बुलाया?

Thu, 18 Jun 2020 10:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nick Kyrgios
विज्ञापन

अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए मशहूर आस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने एटीपी प्रमुख आंद्रिया गोडेंजी के खिलाफ हमलावर तेवर अख्तियार करते हुए उन्हें 'आलू' कहकर संबोधित किया। 

विज्ञापन


एटीपी टूर ने बुधवार को एक ट्वीट किया था जिसमें उसने मार्च से ठप्प पड़े टेनिस सत्र की 14 अगस्त से वापसी की घोषणा की थी। इस ट्वीट में गौडेंजी का बयान भी दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा है, 'यह वास्तव में सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया है और हमें उम्मीद है कि स्थिति सुधरने के साथ हम कैलेंडर में अधिक टूर्नामेंट जोड़ सकते हैं।'

विश्व में 40वें नंबर के खिलाड़ी किर्गियोस ने इसके जवाब में व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि गौंडेजी ने कोरोना वायरस के दौरान वास्तव में खिलाड़ियों की अच्छी तरह से देखभाल की। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'खुश रहो दोस्त, आपने वास्तव में इस दौरान खिलाड़ियों की अच्छी तरह से देखभाल की। सच में आपने हमारे साथ कैसे सहयोगात्मक प्रयास किया, आलू।' किर्गियोस कोरोना वायरस के बावजूद अमेरिका में टेनिस सत्र शुरू करने का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने इससे पहले इस स्वार्थी कदम करार दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें