फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बिना दर्शकों के ही होगा US Open का आयोजन, सेरेना विलियम्स लेंगी हिस्सा

Wed, 17 Jun 2020 09:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी टेनिस संघ ने कोरोना वायरस महामारी के चलते ग्रैंडस्लैम में इन बदलावों की घोषणा की। इस साल 31 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में मिश्रित युगल, जूनियर या व्हीलचेयर स्पर्धाएं नहीं होंगी। आर्थर ऐश स्टेडियम और लुईस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम को छोड़कर सभी कोर्ट पर छह की बजाय तीन बॉलब्वाय होंगे। इसके अलावा क्वालीफाइंग दौर भी नहीं खेले जाएंगे। महिला और पुरूष युगल टीमें 64 की बजाय 32 होंगी और एकल नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को ही मौका मिलेगा। एकल वर्ग में रैंकिंग के आधार पर 120 खिलाड़ी खेलेंगे और आठ को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिलेगा। खिलाड़ियों को तीन मेहमान लाने की ही अनुमति रहेगी, उन्हें होटलों में अधिकतम दो कमरे मिलेंगे, जिसमें से एक का किराया उन्हें खुद वहन करना होगा।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी ओपन सत्र का चौथा और आखिरी ग्रैंडस्लैम होता है। यह कोरोना वायरस महामारी के कारण 31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच दर्शकों के बिना खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई ओपन फरवरी में खत्म हो गया था। इसके बाद फ्रेंच ओपन स्थगित कर दिया गया और विंबलडन रद्द हो गया।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने स्पष्ट कर दिया कि यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के ही होगा। यह टूर्नामेंट 31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा। क्योमो ने अपने ट्वीट में कहा, 'अमेरिका टेनिस संघ (USTA) खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी। यूएसटीए खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाएंगे।' 

इस बीच, यूएसटीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक माइक डॉवसे ने एक बयान में कहा, 'हम अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हैं कि न्यूयॉर्क के गवर्नर क्योमो ने यूएसटीए बिली जीन किंग नैशनल टेनिस सेंटर में 2020 अमेरिका ओपन और 2020 वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन की मेजबानी करने को मंजूरी दे दी है।'
विज्ञापन


23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना लेंगी भाग

इस बीच सेरेना विलियम्स ने कहा है कि वह अमेरिकी ओपन खेलना चाहती है। सेरेना ने अमेरिकी टेनिस संघ के टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण के दौरान दिखाए गए वीडियो में बुधवार को कहा कि वह अमेरिकी ओपन खेलने को बेताब हैं जहां वह छह बार खिताब जीत चुकी है । 38 वर्ष की सेरेना पिछले दो साल में फ्लशिंग मीडोज पर उपविजेता रही है।

अमेरिकी ओपन सत्र का चौथा और आखिरी ग्रैंडस्लैम होता है। यह कोरोना वायरस महामारी के कारण 31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच दर्शकों के बिना खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई ओपन फरवरी में खत्म हो गया था। इसके बाद फ्रेंच ओपन स्थगित कर दिया गया और विम्बलडन रद्द हो गया। 

महिला, पुरुष टेनिस टूर अगस्त में दोबारा शुरू होंगे

महिला और पुरुष पेशेवर टेनिस टूर ने कहा है कि वे अस्थाई कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं जिसमें स्वीकृत टूर्नामेंट अगस्त में दोबारा शुरू होंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण टेनिस प्रतियोगिताएं मार्च की शुरुआत से स्थगित हैं। महिला टूर डब्ल्यूटीए ने कहा कि उसकी पहली प्रतियोगिता पालेर्मो लेडीज ओपन होगी जो इटली में तीन अगस्त से खेली जाएगी। दूसरी तरफ पुरुष टूर ने कहा कि उसकी प्रतियोगिताएं 14 अगस्त को वाशिंगटन में सिटी ओपन के साथ वापसी करेंगी जहां महिलाएं भी खेलेंगी, इसके अगले हफ्ते आम तौर पर सिनसिनाटी में होने वाली प्रतियोगिता होगी, लेकिन अमेरिकी टेनिस संघ इसे न्यूयॉर्क में आयोजित करेगा जिससे कि अमेरिकी ओपन की तैयारी हो सके जो इसी स्थान पर 31 अगस्त से खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें