फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50वीं बार आमने-सामने होंगे फेडरर-जोकोविच, साल का पहला हाईवोल्टेज मुकाबला आज

Thu, 30 Jan 2020 09:29 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर-नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला गुरुवार को यानी आज खेला जाएगा। साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का सेमीफाइनल राउंड आज से शुरू हो रहा है। पहले सेमीफाइनल में ही विश्व के दो दिग्गज टेनिस स्टार एक दूसरे के सामने होंगे।
विज्ञापन


स्विटजरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर चमत्कार में विश्वास करते हैं और ऐसा ही चमत्कार उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिखाया था, जब इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने सात मैच पॉइंट बचाकर वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब उनका सामना आज गतविजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होगा।

फेडरर की जीत की भूख अब भी पहले की तरह बरकरार है और उन्होंने समय समय पर इसे जाहिर किया है। अपने से दस साल छोटे और 100वीं रैंकिंग के अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ भी उन्होंने अपने जोश, जज्बे और भरोसे को दिखाकर यादगार वापसी की और 15वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम चार में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


जोकोविच ने क्वॉर्टर फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिच को शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह पक्की की थी। विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज सर्बिया के इस खिलाड़ी ने बड़े सर्विस करने के लिए जाने जाने वाले राओनिच को 6-4, 6-3, 7-6 से हराकर अपने आठवें ऑस्ट्रेलियन ओपन और 17वें ग्रैंड स्लैम की तरफ कदम बढाया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पिछले 14 सत्र में इन दोनों खिलाड़ियों ने 12 बार खिताब साझा किए है। दोनों के बीच अब तक 49 मुकाबले खेले गए है जहां सर्बिया के खिलाड़ी ने 26 में जीत दर्ज की है जबकि स्विट्जरलैंड के फेडरर ने 23 मुकाबले जीते है।
विज्ञापन

दोनों आमने-सामने

फेडरर और जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
  • 14 पिछली ट्रॉफियों में से यहां फेडरर और जोकोविच ने मिलकर 12 जीती हैं। 
  • 14 कुल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में से यहां जोकोविच कोई नहीं हारे हैं।
  • 16वीं बार ग्रैंड स्लैम में जबकि पांचवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में होगी दोनों की भिड़ंत। 
  • 08 साल से ग्रैंड स्लैम में जोकोविच के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं जीते हैं फेडरर।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें