फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची, क्वार्टर फाइनल में मिला वॉकओवर

Tue, 24 Jan 2023 01:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारतीय जोड़ी को लातविया की येलेना ओस्टापेंको और स्पेन के डेविड वेगा हर्नांडेज की जोड़ी के खिलाफ खेलना था, उन्हें वॉकओवर मिल गया। ओस्टापेंको और हर्नांडेज ने मैच से अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दोनों खिलाड़ियों को क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला। भारतीय जोड़ी को लातविया की येलेना ओस्टापेंको और स्पेन के डेविड वेगा हर्नांडेज की जोड़ी के खिलाफ खेलना था, उन्हें वॉकओवर मिल गया। ओस्टापेंको और हर्नांडेज ने मैच से अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी खिताब के और ज्यादा करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

इससे पहले सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने उरुग्वे के एरियल बेहर और जापान के मकाटो निनोमिया की जोड़ी को कोर्ट 7 पर 6-4, 7-6 (11-9) से हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सानिया ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका अंतिम ग्रैंड स्लैम होगा। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद शीर्ष भारतीय टेनिस स्टार का सपना होगा कि एक और ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करे।

युगल में हार गई थीं सानिया
सानिया अपनी महिला युगल स्पर्धा में कमाल नहीं कर सकीं। वह दूसरे दौर में बाहर हो गई थीं। मिर्जा और कजाखस्तान की उनकी जोड़ीदार अन्ना डेनिलिना को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एंहेलिना कलिनिना के खिलाफ तीन सेटों तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

खाचानोव और रायबाकीना सेमीफाइनल में
पुरुष एकल में रूस के करेन खाचानोव सेमीफाइनल में पहुंच गए। क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा के खिलाफ उन्हें वॉकओवर मिला। कोर्डा तीसरे सेट में बाहर हो गए। उस समय खाचानोव मैच में 7-6 (7-5), 6-3, 3-0 से आगे थे। दूसरी ओर, महिला एकल में कजाखस्तना की एलेना रायबाकिना ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-2, 6-4 से हरा दिया। इस मैच के तुरंत बाद ओस्टापेंको को मिश्रित युगल में सानिया और बोपन्ना की जोड़ी से खेलना था, लेकिन उन्होंने थकान के कारण अपना नाम वापस ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें