फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच पर लटकी तीन साल के प्रतिबंध की तलवार: टेनिस स्टार के वकीलों ने कहा- पिछले माह कोरोना से संक्रमित हुए थे नोवाक

Sat, 08 Jan 2022 11:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोवाक जोकोविच अभी मेलबर्न में आव्रजन अधिकारियों की हिरासत में हैं और सोमवार को फेडरल सर्किट अदालत में इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। जोकोविच हालांकि वीजा रद्द किए जाने के फैसले को बदलवाने में नाकाम रहते हैं और ऑस्ट्रेलिया के कोविड-19 टीकाकरण नियमों से चिकित्सा छूट के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मुहैया नहीं करा पाते हैं तो उन पर एक से अधिक ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोवाक जोकोविच के वकीलों ने ऑस्ट्रेलिया से दुनिया के इस नंबर एक टेनिस खिलाड़ी के निर्वासन को चुनौती देते हुए अदालत में जानकारी दी है कि यह स्टार खिलाड़ी पिछले महीने कोविड-19 से संक्रमित हुआ था। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जोकोविच अभी मेलबर्न में आव्रजन अधिकारियों की हिरासत में हैं और सोमवार को फेडरल सर्किट अदालत में इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। जोकोविच हालांकि वीजा रद्द किए जाने के फैसले को बदलवाने में नाकाम रहते हैं और ऑस्ट्रेलिया के कोविड-19 टीकाकरण नियमों से चिकित्सा छूट के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मुहैया नहीं करा पाते हैं तो उन पर एक से अधिक ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। जोकोविच पर तीन साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

आगे वीजा लेने में भी होगी दिक्कत: 

जोकोविच अगर ऑस्ट्रेलिया की अदालत में कानूनी लड़ाई हार जाते हैं तो इसका नतीजा क्या होगा इस बारे में पूछने पर ऑस्ट्रेलिया सीमा बल ने द एसोसिएटेड प्रेस को ईमेल पर बताया, ‘जिस व्यक्ति का वीजा रद्द हो जाता है उसे तीन साल तक बाहर किया जा सकता है जो उसे भविष्य में अस्थायी वीजा देने से रोकता है।’ उन्होंने कहा, ‘देश से बाहर किए जाने के समय पर नए वीजा आवेदन के दौरान विचार किया जाएगा और निश्चित परिस्थितियों में इसे हटाया जा सकता है लेकिन प्रत्येक मामले को उसके महत्व के आधार पर देखा जाएगा।’

आयोजकों को अभी उम्मीद: 

ऑस्ट्रेलिया ओपन के आयोजकों ने सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्रों से कहा कि किसी भी खिलाड़ी ने टीकाकरण की जरूरत को लेकर गलत सूचना नहीं दी है। टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टाइली इस उम्मीद के साथ जोकोविच का सहयोग कर रहे हैं कि यह गत चैंपियन खिलाड़ी 17 जनवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेल पाएगा।
विज्ञापन

क्या है मामला : 

जोकोविच को बुधवार को मेलबर्न हवाई अड्डे पर प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया था जब सीमा अधिकारियों ने सभी गैर नागरिकों के प्रवेश के लिए कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण की अनिवार्यता पूरी नहीं करने पर उनका वीजा रद्द कर दिया था। दो स्वतंत्र चिकित्सा पैनल को जोकोविच द्वारा सौंपी गई सूचना के आधार पर उन्हें चिकित्सा छूट दी गई थी जिसे विक्टोरिया राज्य सरकार और ऑस्ट्रेलिया ओपन आयोजकों का समर्थन हासिल था। लेकिन इसके बाद बताया गया कि सीमा अधिकारियों ने इस चिकित्सा छूट को अवैध पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें