फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: नडाल और सिमोना हालेप अगले दौर में पहुंचे, प्लिस्कोवा हुई उलटफेर का शिकार

Sat, 25 Jan 2020 10:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल और विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम में अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। सेरेना विलियम्स और गत चैंपियन नाओमी ओसाका के बाहर होने के एक दिन बाद दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा का सफर भी महिलाओं के ड्रॉ से खत्म हो गया। इस तरह शीर्ष तीन महिला वरीय खिलाड़ियों में से प्लिस्कोवा और ओसाका के हारने से हालेप और 2016 की विजेता एंजेलिक कर्बर के लिए बड़ी बाधा हट गई है।

विज्ञापन

नडाल ने रात में देखा फेडरर का मैच

स्पेन के स्टार नडाल शुक्रवार को देर रात रोजर फेडरर के जॉन मिलमैन के खिलाफ रोमांचक मुकाबले को देखने के बाद हमवतन पाब्लो कारेनो बुस्टा के खिलाफ कोर्ट पर उतरे। 33 साल के नडाल ने कहा कि मैंने यह मैच रात एक बजे तक देखा। इस मैच को देखे बिना नींद आना असंभव था। लेकिन उन पर थकान का कोई असर नहीं दिख रहा था, उन्होंने एक घंटे 38 मिनट में 6-1, 6-2, 6-4 से जीत हासिल की।

नडाल मेलबर्न में जीत के साथ फेडरर के रिकार्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी कर सकते हैं। शीर्ष वरीय नडाल और किर्गियोस अब चौथे दौर में आपस में भिड़ेंगे।

हालेप अंतिम 16 में पहुंची

वहीं महिलाओं में सिमोना हालेप ने कजाखस्तान की यूलिया पुतिंतसेवा को 6-1, 6-4 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई जिसमें उनका सामना बेल्जियम की एलिसे मर्टन्स से होगा जिन्होंने सिसी बेलिस के खिलाफ तीन सेट में जीत हासिल की। 

अन्य मुकाबलों में कर्बर ने कैमिला जार्जी को 6-2, 6-7, 6-3 से शिकस्त दी और अब उनकी भिड़ंत रूस की 30वीं वरीय अनास्तासिया पावलीयुचेंकोवा से होगी जिन्होंने प्लिस्कोवा को 7-6, 7-6 से पराजित किया। स्विट्जरलैंड की छठी वरीय बेलिंडा बेनसिच ने एस्तोनिया की एनेट कोंटावेट (31वीं रैंकिंग) के खिलाफ केवल एक ही गेम जीता और वह 0-6 ,1-6 से हारकर बाहर हो गईं।

क्रोएशिया की 19वीं वरीय डोना वेकिच भी अपने से निचली रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वी पोलैंड की इगा स्वियाटेक से 5-7, 3-6 से पराजित हो गयीं। अन्य नतीजों में आस्ट्रिया के पांचवें वरीय डोमिनिक थिएम ने टेलर फ्रिट्ज को 6-2, 6-4, 6-7, 6-4 से पस्त किया। रूस के आंद्रे रूबलेव ने डेविड गोफिन पर 2-6, 7-6, 6-4, 7-6 से जीत हासिल की। 

बोपन्ना-नादिया मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

भारत के रोहन बोपन्ना और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। बोपन्ना-नादिया ने यूक्रेन के ल्युडमाइला किचनोक और अमेरिका की आस्टिन क्रैजिसेक को एक घंटे 15 मिनट में 7-5, 4-6, 10-6 से हराया। अब उनकी टक्कर अमेरिका के निकोल मेलिचर और ब्राजील के ब्रूनो सोअरस से होगी। बोपन्ना के पहले हमवतन सानिया मिर्जा के साथ उतरने की योजना थी लेकिन सानिया को चोट के कारण नाम वापस लेना पड़ा। इसके अलावा भारत के अनुभवी लिएंडर पेस मिश्रित युगल में जेलेना ओस्तापेंको के साथ उतरेंगे।  
विज्ञापन

चार घंटे से ज्यादा चला किर्गियोस-कारेन का मैच 

स्पेन के 33 साल के स्टार नडाल ने हमवतन पाब्लो कारेनो बुस्टा पर एक घंटे 38 मिनट में जीत हासिल की। अब नडाल के सामने किर्गियोस होंगे जिन्होंने रूस के कारेन खाचानोव को चार घंटे 26 मिनट चले पांच सेटों के मुकाबले में 6-2, 7-6 (7/5), 6-7 (6/8), 6-7 (7/9), 7-6 (10/8) से जीत हासिल की। नडाल और किर्गियोस के बीच पिछली टक्कर जुलाई में विंबलडन में हुई थी जिसमें नडाल चार सेटों का मुकाबला जीतने में सफल रहे थे। अन्य नतीजों में ऑस्ट्रिया के पांचवें वरीय डोमिनिक थिएम ने टेलर फ्रिट्ज को 6-2, 6-4, 6-7, 6-4 से पस्त किया। रूस के आंद्रे रूबलेव ने डेविड गोफिन पर 2-6, 7-6 6-4, 7-6 से जीत हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें