फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: जोकोविच और फेडरर अगले दौर में, सेरेना और ओसाका भी जीते

Wed, 22 Jan 2020 06:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
federer and djokovic
विज्ञापन

ऑस्ट्रलियन ओपन में बुधवार को सभी स्टार खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। दिग्गज रोजर फेडरर ने 41वीं रैंक के खिलाड़ी फिलीप क्रेजिनोविच को हराया। उन्होंने दूसरे दौर में फिलीप को 6-1, 6-4, 6-1 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई। फेडरर के अलावा पुरुषों में नोवाक जोकोविच ने जापान के वाइल्डकार्ड धारी तत्सुमा इतो को 6-1, 6-4, 6-2 से मात दी। 

विज्ञापन

सेरेना की 351वीं जीत

सेरेना विलियम्स - फोटो : ट्विटर
महिलाओं में 38 वर्षीय दिग्गज सेरेना विलियम्स ने अपने 400वें ग्रैंडस्लैम एकल मुकाबले में अपनी 351वीं जीत दर्ज की। उन्होंने 22 वर्षीय तमारा जिदान्सेक को 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में अपनी जगह पक्की की।

ओसाका भी अगले दौर में

नाओमी ओसाका - फोटो : social media
अन्य मुकाबलों में गत चैंपियन नाओमी ओसाका ने चीन की झेंग सेइसेइ को 6-2, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना 15 वर्ष की कोको गॉ से होगा। कोको ने अनुभवी सोराना क्रिस्टी को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया। वह पिछले साल विंबलडन में सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को हरा चुकी है। वहीं 2019 की उपविजेता पेत्रा क्वितोवा ने पाउला बाडोसा को 7-5, 7-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। 

वोज्नियाकी अगले दौर में

कैरोलिना वोज्नियाकी
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी ने यूक्रेन की डायना यास्ट्रेम्स्का को 7-5, 7-5 से मात दी। दुनिया की नंबर एक खिलाडी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने पोलोना हर्कोग को 6-1, 6-4 से हराया।

चौदहवीं रैंकिंग वाली सोफिया केनिन, 18वीं रैंकिंग वाली एलिसन रिस्के, 25वीं रैंकिंग वाली एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और जूलिया जार्जेस भी अगले दौर में पहुंच गए । जूलिया ने 13वीं वरीयता प्राप्त पेट्रा मार्टिच को 4-6, 6-3, 7-5 से मात दी। पहले दौर के मैच में कार्ला सुआरेज नवारो ने 11वीं वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका को 7-6, 7-6 से हराया । वहीं टेलर ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-4, 7-6 से मात दी।
विज्ञापन

शरण-सिताक दूसरे दौर में, बोपन्ना-उचियामा की जोड़ी हारी 

भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिताक के साथ युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए। रोहन बोपन्ना हारकर बाहर हो गए। शरण और सिताक की जोड़ी ने पुर्तगाल के पाब्लो कुरेनो बस्ता और स्पेन के जोओ सोउसा को 6-4,7-5 से हराया । अब उनका सामना दसवीं वरीयता प्राप्त मेट पावियो ब्रूनो सोरेस और बेन मोलाचलान और ल्यूक बामब्रिज के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। बोपन्ना और जापान के यासुताका उचियामा की जोड़ी अमेरिका के बाब और माइक ब्रायन से 1-6, 6-3, 3-6 से हारकर बाहर हो गई। बोपन्ना अब सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल में खेलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें