डेनियल मेदवेदेव ने डॉमिनिक थीम को हराते हुए एटीपी फाइनल्स की ट्रॉफी अपने नाम की। चौथी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी ने 4-6, 7-6 (2), 6-4 से मैच अपने नाम किया। 24 वर्षीय मेदवेदेव की यह लगातार 10वीं जीत थी, इससे पहले पेरिस मास्टर्स में भी उन्होंने जलवा बिखेरा था। हालांकि थीम का मेदवेदव के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 3-1 था, लेकिन इस बार डेनियल मेदवेदेव का पलड़ा भारी था। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला इस साल के यूएस ओपन में हुआ था, जहां थीम ने ग्रैंडस्लैम पर कब्जा जमाया था।
2010: रोजर फेडरर
2011: रोजर फेडरर
2012: नोवाक जोकोविच
2013: नोवाक जोकोविच
2014: नोवाक जोकोविच
2015: नोवाक जोकोविच
2016: एंडी मरे
2017: ग्रिगोर दिमित्रोव
2018: एलेक्जेंडर ज्वेरेव
2019: स्टेफेनोस सितपितास
2020: डेनियल मेदवेदेव