फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्टी ने किया नंबर-1 हालेप का शिकार, दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत

Wed, 09 Jan 2019 11:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
simona halep
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एश्लेग बार्टी ने साल का पहला ग्रैंड स्लैम शुरू होने से चार दिन पहले अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर दिग्गज खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। 

विज्ञापन


दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी बार्टी ने बुधवार को सिडनी इंटरनेशल के अंतिम 16 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर बड़ा उलटफेर किया। बार्टी ने मैच में कुल 26 विनर्स लगाए, जबकि रोमानियाई खिलाड़ी हालेप नौ विनर्स ही लगा पाईं। 

चोट से जूझ रही हालेप का यह पिछले तीन महीनों में पहला मैच था। अब क्वार्टर फाइनल में बार्टी का सामना इलिसे मार्टिंस से होगा, जिन्होंने एनेट कोंटावेंट को 6-3,6-1 से पराजित किया। ए सानोविच ने प्रिसिला होन को 0-6,6-3,6-3 से और टीमिया ने समांथा स्टोसुर को 5-7,6-4,6-3 से बाहर का रास्ता दिखाकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिलिच ने किर्गियोस को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर

घुटने की चोट के बाद वापसी कर रहे दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी मारिन सिलिच ने कूयोंग क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की, जबकि निक किर्गियोस बाहर हो गए। पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन सिलिच ने नवंबर में क्रोएशिया को डेविस कप ट्रॉफी दिलाने में मदद की थी। 

इसके बाद घुटने को आराम देने के लिए उन्होंने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र ओपन टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। उन्होंने नए  फाइनल सेट के टाईब्रेकर में 2-7 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए केविन एंडरसन को 6-3, 4-6,15-13 से पराजित किया।

इस नए फाइनल सेट के टाईब्रेकर नियम का इस्तेमाल पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में किया जाएगा, जो अगले हफ्ते से शुरू होगा। वह इस इस नियम से दर्ज करने वाले पहली खिलाड़ी बने। वहीं बर्नार्ड टॉमिक ने किर्गियोस को 6-3 6-4 से मात दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें