फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASB Classic Tennis: गैस्केट ने जीता 16वां एटीपी खिताब, नौरी को तीन सेटों में हराया

Sat, 14 Jan 2023 10:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

निर्णायक सेट में गैस्केट को ब्रेकप्वाइंट के आठ मौके मिले, जिनमें उन्होंने चार को भुनाया। नौरी को नौ मिले थे और उन्होंने इस में से तीन को भुनाया। 
विज्ञापन
रिचर्ड गैस्केट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के अनुभवी खिलाड़ी रिचर्ड गैस्केट ने ब्रिटेन के कैमरन नौरी को 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर एएसबी क्लासिक टेनिस का खिताब जीत लिया। टूर पर अपने 20वें वर्ष में गैस्केट पहली बार ऑकलैंड टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंचे थे। यह टूर पर उनका 16वां एटीपी खिताब है। उनके प्रतिद्वंद्वी कैमरन नौरी चार साल पहले यहां फाइनल में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


निर्णायक सेट में गैस्केट को ब्रेकप्वाइंट के आठ मौके मिले, जिनमें उन्होंने चार को भुनाया। नौरी को नौ मिले थे और उन्होंने इस में से तीन को भुनाया। गैस्केट न्यूजीलैंड की रग्बी टीम के प्रशंसक हैं और उनके लिए यह खिताब बेहद खास है। दूसरी ओर नौरी तो न्यूजीलैंड में पले बढ़े हैं। उनका यह घरेलू टूर्नामेंट जैसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें