फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपनः फेडरर को हराकर मरे फाइनल में

Fri, 25 Jan 2013 11:37 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एंडी मरे ने रोजर फेडरर को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर वन सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच से होगा। पांच सेटों तक चले इस मुकाबले में तीसरे सीड मरे ने फेडरर को 6-4, 6-7, 6-3, 7-6, 6-2 से हराने में चार घंटे लिए।
विज्ञापन


इससे मौजूदा यूएस चैंपियन तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। मरे को दो बार फाइनल में शिकस्त मिली थी। 2010 में उन्हें फेडरर और इसके एक साल बाद उन्हें जोकोविच से सीधे सेटों में हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन पिछले साल अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद मरे का मनोबल ऊंचा है।

वर्ल्ड नंबर तीन मरे शुरुआत से फेडरर पर हावी होते दिखाई दिए और अपने दबदबे को आखिरी तक कायम रखा। हालांकि फेडरर ने अपनी सही और सटीक सर्विस से शानदार वापसी करने की कोशिश की लेकिन आखिरी सेट में पासा पलट गया। वह जीत के लिए जूझते नजर आए और उन्होंने सेट गंवा दिया। इसके साथ ही लगातार 53वीं बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल रहे फेडरर का 18वीं बार ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना धरा का धरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें