फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: फ्रांस की कोर्नेट ने 15 वर्षों में जीता 500वां मुकाबला, सोफिया को आठ हार के बाद मिली जीत

Tue, 23 Aug 2022 10:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्लेवलैंड

सार

कोर्नेट ने पहला मैच 2005 में रोलां गैरा में खेला था। उन्होंने एकल में छह खिताब जीते हैं जिसमें पिछला चार साल पहले स्विट्जरलैंड के गस्टाड में जीता था। दुनिया में 37वें नंबर की फ्रांसीसी खिलाड़ी ने कुल एक घंटा 12 मिनट चले मुकाबले में जीत हासिल की।
विज्ञापन
एलिज कोर्नेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलिज कोर्नेट ने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) टूर पर 15 वर्षों में अपनी 500वीं जीत दर्ज करते हुए डायना यसट्रेमस्का को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। एक दिन पहले यह मैच तूफान के कारण स्थगित कर दिया गया था। दोनों दिन एक-एक सेट हुआ। इस टूर्नामेंट को यूएस ओपन की तैयारियों के तहत लिया जाता है। फ्रांस की 32 साल की इस खिलाड़ी ने 500 में से 410 मैचों में जीत अपने नाम की है।
विज्ञापन


कोर्नेट ने पहला मैच 2005 में रोलां गैरा में खेला था। उन्होंने एकल में छह खिताब जीते हैं जिसमें पिछला चार साल पहले स्विट्जरलैंड के  गस्टाड में जीता था। दुनिया में 37वें नंबर की फ्रांसीसी खिलाड़ी ने कुल एक घंटा 12 मिनट चले मुकाबले में जीत हासिल की।

दो साल पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वालीं सोफिया केनिन को वाइल्ड कार्ड मिला है। उन्होंने क्वालिफायर डालायना हेविट को 6-4, 6-3 से हराया। लगातार चोटों से परेशान रहने वालीं केनिन ने इसके साथ आठ हार के बाद पहली जीत हासिल की। उन्होंने पिछला मैच एडिलेड में जीता था। अन्य मैचों में रूस की एकेटेरिना एलेक्जड्रोवा ने लॉरेन डेविस को 2-6, 6-2, 6-4 से हराया। दूसरी वरीयता की इटली की मार्टिना ट्रेविसन ने मिस्र की मेयर शेरिफ को 2-6, 6-2, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें