फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mary Kom Injury: दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की घुटने की सर्जरी, जून में लगी थी चोट

Tue, 23 Aug 2022 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम के बाएं घुटने की मंगलवार को सर्जरी हुई। जून में राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही इस अनुभवी मुक्केबाज का घुटना मुड़ने के कारण चोटिल हो गया था।
विज्ञापन
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम के बाएं घुटने की मंगलवार को सर्जरी हुई। जून में राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल के दौरान 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले के शुरुआती मिनटों में ही इस अनुभवी मुक्केबाज का घुटना मुड़ने के कारण चोटिल हो गया था। यह सर्जरी मुंबई केअस्पताल में की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


मैरीकॉम के कोच छोटे लाल यादव ने कहा, ‘मैरीकॉम के घुटने में चोट थी जिसके लिए मंगलवार को मुंबई में उनकी सर्जरी हुई।’ चोट के कारण 39 साल की मैरीकॉम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाईं थी जहां वह 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थी। मैरीकॉम ने पिछला टूर्नामेंट टोक्यो ओलंपिक के रूप में खेला था जहां वह प्री क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें