फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Surfing Championship: किशोर कुमार ने अंडर-18 वर्ग में रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय

Fri, 23 Aug 2024 11:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले राउंड में किशोर ने 12.86 अंक से पहला स्थान हासिल किया जिससे वह सीधे तीसरे राउंड में पहुंच गए जिसमें उन्होंने 14.33 का स्कोर बनाया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 11.50 का स्कोर बनाया। किशोर का तीसरे राउंड का स्कोर इस प्रतियोगिता में किसी भी भारतीय सर्फर का सर्वोच्च स्कोर है।
विज्ञापन
एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप - फोटो : SFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के किशोर कुमार शुक्रवार को एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप के अंडर-18 वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए। आठ भारतीयों में से केवल किशोर ही प्रतियोगिता में बचे हैं और यह टूर्नामेंट 2026 एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। क्वार्टर फाइनल की तीसरी हीट में किशोर ने 11.50 का सर्वोच्च स्कोर हासिल किया। वह चीनी ताइपे के जॉन चान 8.76 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पहले राउंड में किशोर ने 12.86 अंक से पहला स्थान हासिल किया जिससे वह सीधे तीसरे राउंड में पहुंच गए जिसमें उन्होंने 14.33 का स्कोर बनाया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 11.50 का स्कोर बनाया। किशोर का तीसरे राउंड का स्कोर इस प्रतियोगिता में किसी भी भारतीय सर्फर का सर्वोच्च स्कोर है। सेमीफाइनल शनिवार को होंगे। इससे पहले, गुरुवार को हरीश मुथु और किशोर दोनों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन हरीश बेहद कम अंतर से सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गए। 
विज्ञापन

किशोर ने कहा, एशियन सर्फिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं कितना खुश हूं। एशिया के सर्वश्रेष्ठ सर्फर के साथ प्रतिस्पर्धा करना आसान नहीं होता है, लेकिन मैंने आत्मविश्वास नहीं खोया और धैर्य बनाए रखा। मैंने अपना सब कुछ दिया और मैं खुश हूं कि मैंने अपने देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया। मेरा अगला लक्ष्य फाइनल के लिए क्वालिफाई करना और भारत के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें