फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taiwan Masters Golf: टॉप 10 में दो भारतीय खिलाड़ी, राशिद संयुक्त दूसरे और शिव सातवें स्थान पर

Thu, 29 Sep 2022 11:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तामसुई

सार

राशिद के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की। शिव कपूर चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर है। वीर अहलावत (69) संयुक्त 13वें जबकि उदयान माने, राहिल गंगजी और एस चिक्कारंगप्पा 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर है। 
 
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय गोल्फर राशिद खान ताइवान मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड खेला और तालिका में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। एशियाई टूर पर दो बार के विजेता राशिद गत चैंपियन वांग वेई-हसियांग से एक शॉट पीछे हैं। वेई-हसियांग ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला। 
विज्ञापन

राशिद के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की। शिव कपूर चार अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर है। वीर अहलावत (69) संयुक्त 13वें जबकि उदयान माने, राहिल गंगजी और एस चिक्कारंगप्पा 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर है। 

अनुभवी एसएसपी चौरसिया (71) संयुक्त 27वें स्थान पर है। इसी स्थान पर हनी बैसोया और एम धर्मा भी है। अमन राज, खलिन जोशी, विराज मडप्पा और अजितेश संधू ने 73-73 का स्कोर किया और ये चारों संयुक्त 54वें स्थान पर है। करणदीप कोचर (74) संयुक्त 74वें पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें