फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की सुशीला पंवार को राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण

Wed, 19 Dec 2012 12:20 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की महिला वेटलिफ्टरों के शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी है। नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में मंगलवार को यूपी की सुशीला पंवार ने 69 किलो भार में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं पुरुषों के 85 किलो में हरियाणा के हंसराज ने स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


सुशीला ने स्नैच में 91 क्लीन एंड जर्क में 102 और कुल 193 किलो वजन उठाकर तीन स्वर्ण जीते। लड़कों के 69 किलो वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के सांबो लापुंग ने 260 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीता, जबकि 77 किलो में आंध्र प्रदेश के आरवी राहुल ने कुल 278 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीता। 85 किलो में हरियाणा के हंसराज ने 280 किलो वजन के साथ स्वर्ण जीता। यहां यूपी के गौरव तोमर ने 265 किलो वजन उठाकर कांस्य हासिल किया। दिल्ली के नीरज शर्मा ने क्लीन एंड जर्क में 270 किलो वजन उठाकर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें