फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएए बैठक की अध्यक्षता करेंगे कलमाडी

Fri, 25 Jan 2013 07:18 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के कारण जेल की सजा काट चुके सुरेश कलमाडी शनिवार को होने वाली एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन (एएए) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में चेन्नई में प्रस्तावित चैंपियनशिप की बैठक पर चर्चा होनी है। कलमाडी एएए के प्रमुख के तौर पर बैठक अध्यक्षता करेंगे जिसमें इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ एथलेटिक फेडरेशन (आईएएएफ) के अध्यक्ष लामिने डियाक भी शिरकत करेंगे। कलमाडी आईएएएफ काउंसिल के भी सदस्य हैं।
विज्ञापन


इस बीच एएए के सचिव मॉरिस निकोलस ने कहा कि कलमाडी द्वारा बैठक की अध्यक्षता करने में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कलमाडी एएए के अध्यक्ष हैं इस लिए जाहिर है कि वह कार्यकारी समिति की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में हम भारत द्वारा एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। साथ ही एएए के इस साल के कैलेंडर पर भी चर्चा होगी।’

क्लीन स्पोर्ट्स इंडिया ने उठाई आपत्ति
क्लीन स्पोर्ट्स इंडिया (सीएसआई) ने कलमाडी द्वारा एएए की बैठक की अध्यक्षता करने का विरोध किया है। देश में खेलों से भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर कार्य कर रही संस्था ने कहा कि यह इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


सीएसआई की अध्यक्ष अश्विनी नाचप्पा ने कहा, ‘मैं यह जानकर चकित रह गई कि कलमाडी गणतंत्र दिवस के दिन एएए की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। सीएसआई द्वारा आईएएएफ और एएए को 9 जुलाई 2011 को पत्र द्वारा यह सुनिश्चित करा दिया गया था कि सुरेश कलमाडी और ललित भनोट बर्खास्त हो चुके हैं। इसके बावजूद यह फैसला चौंकाने वाला है। इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि एएए के सचिव निकोलस कह रहे हैं कि उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के बारे में पता ही नहीं है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें