फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टुटगार्ट ओपन: इगा स्वितेक की लिस पर सीधे सेटों में जीत, लगातार 20वां मैच अपने नाम किया, रादूकानू भी जीतीं

Thu, 21 Apr 2022 09:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टुटगार्ट

सार

स्टुटगार्ट की दो पूर्व चैंपियनों की भिड़ंत में छठी वरीयता की कैरोलिना प्लिसकोवा ने तीसरे सेट में 1-4 से पिछड़ने के बाद चेक गणराज्य की हमवतन पेत्रा क्वितोवा को 6-4, 4-6, 7-6 (5) पराजित किया।
विज्ञापन
इगा स्वितेक और ई लिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की नंबर एक पोलैंड की इगा स्वितेक का विजय अभियान जारी है। उन्होंने स्टुटगार्ट ओपन में जर्मनी की क्वालिफायर इवा लिस को एक घंटा दो मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराकर अपना विजय अभियान 20 मैचों का कर दिया। इस दौरान उन्होंने लगातार 26 सेट जीते हैं।
विज्ञापन


यह अमेरिका की सेरेना विलियम्स के 2012 यूएस ओपन और 2013 ऑस्ट्रेलियन ओपन के बीच लगातार जीते गए 28 मैचों के बाद सबसे लंबा सेट जीत का सिलसिला है। स्वितेक के दबदबे का यह आलम है कि उन्होंने इन 26 में से 13 सेट 6-0, 6-1 से जीते हैं। पिछले चार मैचों में उन्होंने केवल सात गेम गंवाए हैं। 20 साल की स्वितेक ने पिछला सेट इंडियन वेल्स में एंजिलिक कर्बर के खिलाफ हारा था।

ओसाका से तीन जीत दूर
उनके लगातार 20 मैचों की जीत महिला टेनिस में इस शताब्दी की आठवां सबसे लंबा विजयी सिलसिला है। वह सातवें स्थान पर मौजूद जापान की नाओमी ओसाका से तीन मैच दूर हैं। स्वितेक को पिछली हार फरवरी में दुबई में जेलेना ओस्तापेंको से मिली थी। उसके बाद उन्होंने लगातार तीन डब्ल्यूटीए खिताब दोहा, इंडियन वेल्स और मियामी में जीते हैं। उसके बाद बिली जीन किंग कप में पोलैंड के लिए रोमानिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्लिसकोवा ने क्वितोवा को हराया
स्टुटगार्ट की दो पूर्व चैंपियनों की भिड़ंत में छठी वरीयता की कैरोलिना प्लिसकोवा ने तीसरे सेट में 1-4 से पिछड़ने के बाद चेक गणराज्य की हमवतन पेत्रा क्वितोवा को 6-4, 4-6, 7-6 (5) पराजित किया। प्लिसकोवा की भिड़ंत अब रूस की लियूडमिला सैमसोनावा से होगी। अन्य मैच में एनेट कोंटोवेट ने एंजेलिक कर्बर को 3-6, 6-4, 6-4 से हराया। जर्मनी की लॉरा सिजमंड ने स्लोवानिया की तमारा जिदेनसेक को 6-3, 6-3 से पराजित किया। 2018 डब्ल्यूटीए फाइनल्स के बाद पिल्सकोवा और क्वितोवा की पहली भिड़ंत थी।

रादूकानू की सीधे सेटों में जीत
यूएस ओपन चैंपियन एमा रादूकानू ने स्टुटगार्ट ओपन में ऑस्ट्रेलिया की स्ट्रोम सैंडर्स को पहले दौर में सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हरा दिया। आठवीं वरीयता की रादूकानू का मुकाबला अब जर्मनी की तमारा कोरपेटश्च से होगा। अगर वह दूसरे दौर में भी जीतने में सफल रहती हैं तो क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय पोलैंड की इगा स्वितेक से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें