फाइनल में कैसा रहा सौरव का प्रदर्शन
सौरव घोषाल ने कांस्य पदक के मैच में इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में सौरव घोषाल का सफर
2010: तीसरे राउंड में बाहर
2014: ब्रॉन्ज मेडल मैच हारे
2018: राउंड ऑफ 32 में बाहर
2022: ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा