फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Open: तीन मैचों के बाद जीतीं साइना नेहवाल, युवा मालविका बंसोड़ को 34 मिनट में हराया

Thu, 14 Jul 2022 11:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने में 34 मिनट का समय लिया। लगातार तीन टूर्नामेंट्स के पहले दौर में हारने के बाद साइना को सकारात्मक शुरुआत मिली है।
विज्ञापन
साइना नेहवाल - फोटो : instagram/nehwalsaina/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दिग्गज शटलर साइना नेहवाल ने सिंगापुर ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ओपनिंग राउंड में युवा मालविका बंसोड़ को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-14 से हरा दिया। इस जीत के साथ पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी ने लगातार तीन मैचों में हार का क्रम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पहला गेम साइना ने 17 मिनट में जीता
करियर में दूसरी बार अपने आदर्श के खिलाफ खेल रहीं 20 वर्षीय मालविका ने सकारात्मक खेल दिखाया और पहले गेम में ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाए रखा। इसके बाद उन्होंने 18-16 की लीड ली। हालांकि, साइना ने वापसी की और  21-18 से पहले गेम जीत लिया। पहला गेम साइना ने 17 मिनट में जीता।

दूसरे गेम को साइना से आसानी से जीता
मालविका ने दूसरे गेम में ड्रिफ्ट के साथ तालमेल बिठाने में समय लिया और साइना ने इतने देर में 10-3 की बढ़त बना ली। वह 11-6 की बढ़त के साथ ब्रेक में गईं। मालविका ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन अनुभवी साइना ने सात अंकों के कुशन के साथ दूसरे गेम को 21-14 से जीत लिया। 
विज्ञापन


मालविका पहले साइना को हरा चुकीं
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने अपने युवा प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने में 34 मिनट का समय लिया। लगातार तीन टूर्नामेंट्स के पहले दौर में हारने के बाद साइना को सकारात्मक शुरुआत मिली है। इस साल जनवरी में मालविका 2007 के बाद साइना को हराने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं थीं।

मंजूनाथ और अष्मिता ने किया उलटफेर
इससे पहले भारत के उभरते शटलरों में शुमार मिथुन मंजूनाथ और अष्मिता चालिहा ने सिंगापुर ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई। लक्ष्य सेन की तरह प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के मंजूनाथ ने हमवतन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को तो अष्मिता ने विश्व नंबर 12 थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान पर अप्रत्याशित जीत हासिल की।

सिंधू और प्रणय भी जीते
वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और एचएस प्रणय भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। सिंधू को महिला एकल के पहले दौर में दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी बेल्जियम की लियाने टैन को 21-15 21-11 से हराया। एचएस प्रणय ने थाईलैंड के सित्थीकॉम थाममासिन को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें