फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Open 2022: लगातार तीसरे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, प्रणय ने वर्ल्ड नंबर-4 को हराया

Thu, 14 Jul 2022 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने वियेतनाम की वर्ल्ड नंबर-59 थुई लिन गुयेन को मुश्किल मैच में तीन गेम तक चले मुकाबले में 19-21, 21-19, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन सुपर 500 बैडमिंटन सीरीज के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने वियतनाम की वर्ल्ड नंबर-59 थुई लिन गुयेन को मुश्किल मैच में तीन गेम तक चले मुकाबले में 19-21, 21-19, 21-18 से हराया। वहीं, एचएस प्रणय भी अंतिम आठ में जगह बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

सिंधु को वियतनाम की गुयेन ने कड़ी चुनौती दी और पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे और तीसरे गेम में भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गुयेन हार मानने को तैयार नहीं थीं। हालांकि, आखिरी कुछ क्षणों में सिंधु ने बेहतर खेल दिखाते हुए दोनों गेम और मैच अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की हान युवेय से होगा।

वहीं, पुरुषों में सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-19 प्रणय ने वर्ल्ड नंबर चार और तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोऊ तियेन चेन को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 14-21, 22-20, 21-18 से हरा दिया। यह मुकाबले एक घंटे और नौ मिनट तक चला। यह प्रणय की चोऊ तियेन पर पिछले तीन हफ्तों में दूसरी जीत रही। क्वार्टर फाइनल में 29 साल के प्रणय का सामना जापान के कोदई नाराओका से होगा।
विज्ञापन

मेन्स सिंगल्स के पिछले राउंड में किदांबी श्रीकांत को अपने प्रदर्शन से चौंकाने वाले मिथुन मंजूनाथ का सफर सिंगापुर ओपन में समाप्त हो गया। उन्हें आयरलैंड के नहात गुयेन ने कड़े मुकाबले में 10-21, 21-18, 16-21 से हरा दिया। वहीं, महिला सिंगल्स में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफन को चौंकाने वाली भारत की अष्मिता चालीहा भी अगले राउंड में नहीं पहुंच सकीं। उन्हें चीन की हान युवेय ने 9-21, 13-21 से हरा दिया।

आज भारत की दिग्गज शटलर और दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट साइना नेहवाल भी प्री-क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी। वहीं, मेन्स डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी चुनौती पेश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें